मोबाइल टॉवर में आगजनी, नक्सली वारदात

मोबाइल

मोबाइल

बीजापुर. जिले के तोयनार थाना क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत मोरमेड में नक्सलियों ने एक मोबाइल टॉवर को आग के हवाले कर दिया. देर रात हुई इस घटना से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बीजापुर के एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

 

About The Author

मोबाइल टॉवर में आगजनी, नक्सली वारदात https://khabar.nimbletechno.in/arson-in-mobile-tower-naxalite-incident/

--- सबसे विश्वसनीय न्यूज़ एजेंसी राष्ट्रीय न्यूज़ सर्विस से जुड़िए 👇👇👇👇 क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/Jfv6ocgFGT80TxfeQqONOd