9 die after consuming toxic liquor in Sagar : सागर में जहरीली शराब से 9 मौतें, बंडा के बराज गांव में मचा कोहराम; मौके पर पहुंची पुलिस

मध्य प्रदेश: 9 die after consuming toxic liquor in Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। बंडा तहसील क्षेत्र में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि यह मामला शनिवार और रविवार के बीच का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक सागर जिले के बंडा क्षेत्र के बराज गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जहरीली शराब पीने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने और मौतों की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंचा प्रशासनिक अमला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी अनुराग सुजानिया समेत पुलिस का अधीनस्थ अमला घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

BREAKING NEWS : कांग्रेस ने बदले कई राज्यों के प्रभारी, भूपेश बघेल को असम और सुखदेव भगत को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

शराब कहां से आई, जांच जारी

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि मृतकों ने शराब कहां से खरीदी थी और उसमें कौन-सा जहरीला पदार्थ मिला था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस मामले में अवैध शराब की बिक्री से जुड़े किसी व्यक्ति की भूमिका है या नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही मौतों की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।